Bhumi Pednekar ने कहा,फिल्म उद्योग में सभी प्रकार के actors के लिए जगह है यह बात कल मुंबई में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कही है। बता दें Bhumi Pednekar की अगामी movie "saand ki aankh" बहुत जल्द ही सुनहरे पर्दे पर रिलीज होने वाली है। भूमि पेडनेकर का यह मानना है कि फिल्म उद्योग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है film industry में अब अस्वस्थ Competition की कोई गुंजाइश नहीं है।
Bhumi Pednekar:सभी प्रकार के actors के लिए जगह है

बता दें कल गुरुवार को भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म की रैप-अप पार्टी में शामिल हुईं थीं, इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए यह बात कही। इस पार्टी में उनकी सह-अभिनेत्री तापसी पन्नू, निर्माता अनुराग कश्यप और मशहूर निर्देशक तुषार हीरानंदानी भी शामिल थे।

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं वर्तमान में bollywood film industry में कई अभिनेत्रियाँ और अभिनेताओं ने अपने शानदार काम के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और अपनी मजबूत पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं। जब भूमि पेडनेकर से यह पूछा गया कि वे फिल्म इंडस्ट्री में अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी किसे मानती हैं। तो उन्होंने जवाब दिया: "यहां पर प्रतिस्पर्धा जैसी कोई बात नहीं है, जहां तक मुझे  प्रतीत होता है कि आजकल फिल्म उद्योग में हर एक्टर्स के लिए जगह है।"

"वर्तमान परिदृश्य में, हम इतने अच्छे काम कर रहे हैं कि अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा की कोई गुंजाइश नहीं है। मुझे लगता है कि हम सभी एक-दूसरे के काम का समर्थन कर रहे हैं और हम सभी चाहते हैं कि हमारी फिल्म अच्छा करे और हमें अपने काम के लिए सराहना मिले। ।

"मुझे लगता है कि मेरे सभी सहकर्मी सक्षम और शानदार हैं, इसलिए जब मैं उनके काम को देखती हूं तो मुझे प्रेरणा मिलती है।" बता दें movie "सांड की आंख" शार्पशूटर chandro tomar और उनकी भाभी प्रखर तोमर के जीवन पर based है।

अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात करते हुए Bhumi Pednekar ने कहा: "यह मजेदार है जब आप दिलचस्प काम करते हैं और जब आप दिलचस्प किरदार निभाते हैं। यह movie मेरे लिए बहुत Special है। इस फिल्म में, Taapsee Pannu और मैं ऐसे role निभा रहे हैं, जो हमारी असली उम्र से दोगुनी हैं। फिल्म में हमने जो किरदार निभाए हैं, उन्होंने अपने पीछे एक विरासत और एक दिलचस्प कहानी छोड़ दी है।

"उन्होंने सचमुच हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को बदल दिया है, निश्चित रूप से इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक चुनौती थी लेकिन एक चुनौती से अधिक, इन दो प्यारी और अद्भुत महिलाओं की कहानी बताने के लिए हमारे ऊपर एक जिम्मेदारी भी थी जिसके लिए हमने पूरी लगन से कोशिश की है।"

बता दें Bhumi Pednekar एक बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री हैं जो सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हो चुकी है। वर्तमान में Bhumi Pednekar Instagram account पर 2.3 मिलियन से भी ज्यादा अनुयायियों की संख्या है।